3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज पीएम नरेंद्र मोदी ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक’ का करेंगे शुभारंभ, ये होगी खासियत

आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को एक अनोखे बैंक की सौगात देने जा रहे हैं। जिसका उद्घाटन वो आज नर्इ दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में करेंगे। इस बैंक का नाम इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 1 Sep 2018, 10:53 AM IST

PM Modi

आज पीएम नरेंद्र मोदी 'इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक' का करेंगे शुभारंभ, ये होगी खासियत

नई दिल्ली। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को एक अनोखे बैंक की सौगात देने जा रहे हैं। जिसका उद्घाटन वो आज नर्इ दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में करेंगे। इस बैंक का नाम इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) है। जानकारों की मानें तो ये बैंक अपने आप में अनाेखा होगा। इससे देश के लोगों को काफी फायदा होगा। साथ ही लोगों को कमाने का मौका भी देगा। आइए आपको भी बताते हैं इस बैंक के बारे में…

देशभर में होंगी 650 ब्रांच
अगर इस बैंक के देशभर में फैलाव की बात करें तो आईपीपीबी की देशभर में 650 शाखाएं होंगी। वहीं देश में इसके 3250 एक्सेस प्वाइंट (पहुंच केन्द्र/कार्यकलाप केन्द्र) स्थापित किए जाएंगे। जहां समानांतर रूप से शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किए होंगे। देशभर में सभी 1.55 लाख डाकघर 31 दिसंबर, 2018 तक आईपीपीबी प्रणाली से जुड़ जाएंगे। इससे आईपीपीबी का नेटवर्क आैर भी बड़ा आैर व्यापाक हो जाएगा।

लोगों के लिए भरोसेमंद बैंक होगा आईपीपीबी
आईपीपीबी को आम आदमी के लिए एक सुगम, किफायती और भरोसेमंद बैंक के रूप में स्थापित करने की कोशिश की जा रही है, ताकि केन्द्र सरकार के वित्तीय समावेश उद्देश्यों को तेजी से पूरा करने में मदद मिल सके। देश के हर कोने में फैले डाक विभाग के 3,00,000 से अधिक डाकियों और ग्रामीण डाक सेवकों के विशाल नेटवर्क से इसे काफी लाभ मिलेगा। इसलिए आईपीपीबी भारत में लोगों तक बैंकों की पहुंच बढ़ाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाएगा।

कर्इ तरह की होगी सुविधाएं
आईपीपीबी बचत और चालू खातों, धन हस्तांतरण, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, बिल और उपयोगिता भुगतान और उद्यम एवं वाणिज्यिक भुगतान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इन सुविधाओं एवं इससे जुड़ी अन्य संबंधित सेवाओं को बैंक के अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए बहु-विकल्प माध्यमों (काउंटर सेवाएं, माइक्रो-एटीएम, मोबाइल बैंकिंग एप, एसएमएस और आईवीआर) के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं आईपीपीबी को 17 करोड़ पोस्टल सेविंग्स बैंक खातों को अपने साथ जोड़ने की अनुमति दी गई है। आईपीपीबी के काम शुरू करने के बाद ग्रामीण इलाकों में लोगों को डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं की सुविधा मिलने लगेगी। वह किसी भी बैंक खाते में धन हस्तांतरित कर सकेंगे। यह काम वह मोबाइल एप अथवा डाकघर में जाकर कर सकेंगे।