22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विराट कोहली हर साल कमाते हैं 1205 करोड़ रुपए, केवल 1 घंटे की कमाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सभी बॉलीवुड स्टार को भी पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली की भारत में सबसे ज्यादा 'ब्रैंड वैल्यू' है।

2 min read
Google source verification

image

Manish Ranjan

Jan 12, 2019

virat kohli

विराट कोहली हर साल कमाते हैं 1205 करोड़ रुपए, केवल 1 घंटे की कमाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सभी बॉलीवुड स्टार को भी पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली की भारत में सबसे ज्यादा 'ब्रैंड वैल्यू' है। साल 2018 में विराट की ब्रैंड वैल्यू 1200 करोड़ रुपए रही। वहीं, बॉलीवुड के किंग खान को काफी गहरा झटका लगा है। सैलेब्रिटी ब्रांड एंडोर्समेंट कंपनी डफ एंड फेल्प ने रिपोर्ट जारी कर इस बात की जानकारी दी कि कोहली की ब्रांड वैल्यू में 18 फीसदी का इजाफा हुआ है।


विराट कोहली हैं नंबर एक पर

विराट कोहली ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। साल 2018 में विराट कोहली पहले नंबर पर बने हुए हैं। आज के समय में कोहली की ब्रांड वैल्यू 171 मिलियन डॉलर आंकी गई है। वहीं दूसरे नंबर पर 103 मिलियन डॉलर के साथ दीपिका पादुकोण हैं और तीसरे स्थान पर 67 मिलियन डॉलर के साथ अक्षय कुमार हैं। इसके साथ ही चौथे स्थान पर रणवीर सिंह (63 मिलियन डॉलर) और पांचवे स्थान पर शाहरुख खान (61 मिलियन डॉलर) हैं।


किंग खान की गिरी ब्रांड वैल्यू

रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार इस साल किंग खान की ब्रांड वैल्यू लगभग 43 फीसदी नीचे गिर गई है। इसके साथ ही उनकी फिल्म जीरो का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा, जिसके चलते भी इनकी ब्रांड वैल्यू नीचे गिरी। रईस किंग खान की आखिरी सुपरहिट मूवी थी।


एक दिन में कमाते हैं लगभग 6 करोड़ रुपए

आज के समय में विराट कोहली एक नहीं बल्कि 17 ब्रांड्स के अंबेसडर हैं और इसमें सभी नामी कंपनियां शामिल हैं। इसमें ऑडी, मान्यवर, एमआरएफ टायर, बूस्ट हेल्थ ड्रिंक, जियोनी आदि शामिल हैं। आपको बता दें कि आज के समय में कोहली की रोज की कमाई लगभग 6 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।


सचिन भी हैं दौड़ में शामिल

आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर भी आज के समय में लगभग 12 कंपनियों के ब्रांड अंबेसडर हैं और इनकी सालाना कमाई लगभग 22 मिलियन डॉलर है।

ब्रैंड वैल्यू के मामले में भारत के शीर्ष 10 लोगों की सूची इस प्रकार है:

1. विराट कोहली, 1205 करोड़ रुपए

2. दीपिका पादुकोण,723 करोड़ रुपए

3. अक्षय कुमार, 475 करोड़ रुपए

4. रणवीर सिंह, 444 करोड़ रुपए

5. शाहरुख खान, 428 करोड़ रुपए

6. सलमान खान, 393 करोड़ रुपए

7. अमिताभ बच्चन, 290 करोड़ रुपए

8. आलिया भट्ट, 254 करोड़ रुपए

9. वरुण धवन, 223 करोड़ रुपए

10. ऋतिक रोशन, 218 करोड़ रुपए

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर