नई दिल्ली: कोरोनावायरस के पैनडेमिक घोषित किये जाने के बाद से दुनियाभर के शेयर मार्केट्स में लाखों करोड़ों रूपए स्वाहा हो गए हैं। इसी के साथ एक बार फिर लोग शेयर मार्केट के अलावा सुरक्षित निवेश के ऑप्शन ढूंढ़ रहे हैं ताकि उनके खून-पसीने की कमाई सुरक्षित रहे। अगर आप भी इंवेस्टमेंट प्लान कर रहे हैं लेकिन रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, तो आज हम आपको ऐसे ही एक ऑप्शन के बारे में बताएंगे जिसमें न सिर्फ आपको फिक्सड इंटरेस्ट तो मिलेगा बल्कि अचानक से पैसों की जरूरत पड़ने पर आपको लोन लेने की फेसिलिटी मिलती है।