सिविल कोर्ट में हुआ फैसला
आखिरकार महिला अपने पूर्व बॉयफ्रेंड की हरकतों को तंग आकर सिविल कोर्ट में केस फाइल किया था। आपको बा दें कि इन दोनों का साल 2013 में ब्रेकअप हो चुका था। कोर्ट ने मामले को रिवेंज पोर्न की कैटगरी मानते हुए फैसला सुनाते हुए डेविड को अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड को 48 करोड़ का हर्जाना भरने का आदेश दिया। रिवेंज पॉर्न मामलों में यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा हर्जाना है। कोर्ट ने अपने आदेश में 4 लाख 50 हजार डॉलर कॉपीराइट उल्लंघन, 30 लाख डॉलर गंभीर मानसिक तनाव और 3 लाख अन्य क्षतियों की पूर्ति के लिए चुकाने का आदेश दिया। हालांकि कि अभी तक डेविड का इस पूरे मामले पर अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है।