22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्यार में पागल दो सहेलियां पहुंची पुलिस अधिकारी के पास, बोलीं, साहब हमारी शादी करा दो वर्ना जान दे देंगे..जानिए पूरा मामला

  एक युवती ने बताया कि उसका मामा कुछ समय पहले किन्नर बन गया है और उसे जान से मारना चाहता है।

2 min read
Google source verification
friends

friends

फिरोजाबाद। जिले में कल दो युवतियों ने पुलिस अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। दोनों युवतियां आपस में सहेलियां हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शादी की गुहार लगाते हुए कहा, साहब! हमारी शादी करा दो वर्ना हम लोग अपनी जान दे देंगे। दोनों ने बताया कि वे अपना घर छोड़कर उनके पास न्याय के लिए आयी हैं। एक युवती का कहना था कि उसके परिवारीजन उसे जान से मारना चाहते हैं और उसकी सहेली के घरवालों को भी परेशान कर रहे हैं। दोनों सहेलियों की शिकायत के बाद अधिकारी ने शहर कोतवाली पुलिस को जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Must Read - गर्मियों की छुट्टियों में वैष्णों देवी जाने वालों को कन्फर्म सीट की नहीं होगी परेशानी, इस स्पेशल ट्रेन में कराएं रिजर्वेशन!

एक युवती बोली, मामा बन चुका है किन्नर
मोहल्ला कुरेसियान जसराना थाना जनपद फिरोजाबाद की रहने वाली एक युवती अपनी सहेली के साथ शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पहुंची। वहां दोनों सहेलियों ने एएसपी संजय कुमार के सामने अपनी शादी कराने की गुहार लगाई। एक युवती ने पुलिस को बताया कि वो बचपन से अपने मामा के साथ रही है। कुछ समय पहले उसका मामा किन्नर बन गया और उसने अपना नाम रेशमा रख लिया। एक दिन उसकी सहेली उससे मिलने घर आयी तो रेशमा ने उसकी सहेली को बंद कर लिया और कई दिनों तक अपने साथ रखा। बहुत मुश्किल से हम दोनों वहां से भागकर आए हैं।

सहेलियां बोलीं पति पत्नी की तरह रहना चाहते हैं हम
दोनों सहेलियों ने कहा कि हम दोनों बालिग हैं और शादी करके पति पत्नी की तरह जीवन भर साथ रहना चाहते हैं। लेकिन हम दोनों को जान से मारने की धमकियां दी जा रहीं हैं। हमें घर से अलग होकर अपनी मर्जी से रहने का अधिकार चाहिए। वहीं दूसरी सहेली के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके परिवार को भी परेशान किया जा रहा है। इस मामले में एएसपी का कहना है दोनों युवतियां बालिग हैं। उन्हें उनके अनुसार रहने का अधिकार है। धमकी देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग