28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो: जिले के 39 डीएम नहीं पा सके जिस सम्मान को, वह 40वीं डीएम नेहा शर्मा को मिला तो खुशी से गदगद हो गए शहरवासी

— बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओ जैसे सराहनीय अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली डीएम नेहा शर्मा को सम्मान मिलने पर गदगद हो गई सुहागनगरी।

less than 1 minute read
Google source verification
dm neha sharma

dm neha sharma

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जिले में अब तक 39 डीएम रह चुके हैं। 40वीं डीएम के रूप में नेहा शर्मा कार्यरत हैं। वैसे तो हर किसी ने बेहतरी के लिए काम किया लेकिन विभिन्न अभियानों को चलाकर चर्चाओं में आईं डीएम नेहा शर्मा को बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। आगरा कमिश्नरी में डीएम नेहा शर्मा ने फिरोजाबाद का नाम बुलंदियों पर पहुंचाने का काम किया है। उनके इस कार्य को लेकर सुहागनगरी गदगद है।

इफैक्टिव कंम्यूनिटी इंगेजमेंट में शामिल फिरोजाबाद
जनपद फिरोजाबाद में शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं और कार्यक्रमों को जिलाधिकारी नेहा शर्मा के नेतृत्व और निर्देशन में पूरी ऊर्जा और गति के साथ संचालित किया जा रहा है। जिसका लाभ न केवल जनपद वासियों को प्राप्त हो रहा है, बल्कि जनपद राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बनाने में सफल हो रहा है। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में जनपद फिरोजाबाद को राष्ट्रीय स्तर पर "इफैक्टिव कंम्यूनिटी इंगेजमेंट" श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु चयनित किया गया।

24 जनवरी को मिला सम्मान
इस उपलब्धि के लिए जनपद की जिलाधिकारी नेहा शर्मा को 24 जनवरी को नई दिल्ली स्थित प्रवासी भारतीय केंद्र में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में विभिन्न श्रेणियों में विशेष प्रदर्शन करने वाले पूरे भारत के 25 जनपदों को चयनित किया गया था जिसमें फिरोजाबाद का नाम भी शामिल था।

बेहतरी के लिए करेंगी काम
डीएम नेहा शर्मा ने इस सम्मान के लिए फिरोजाबाद वासियों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि लोगों के सहयोग और मदद के बिना यह प्रयास सफल नहीं हो सकता था। इसलिए शहरवासी ही असली इस सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद की बेहतरी के लिए वह काम करती रहेंगी।

Story Loader