10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यसभा सांसद बोले, दिल्ली मॉडल को आधार बनाकर यूपी में चुनाव लड़ेगी आप

— पार्टी के सदस्यता अभियान में पहुंचे राज्यसभा सांसद संजय सिंह।

less than 1 minute read
Google source verification
sanjay singh

sanjay singh

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। भले ही अभी विधानसभा चुनाव दूर हों लेकिन सभी राजनैतिक पार्टियां पूरी तैयारियों में जुट गई हैं। आम आदमी पार्टी भी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह टूंडला पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया।
यह भी पढ़ें—

भतीजे के साथ बाइक से आ रही महिला को अपाचे सवार बदमाशों ने लूटा, बट मारकर किया घायल

एक करोड़ लोगों को जोड़ने का है संकल्प
आगरा रोड स्थित कार्यालय पहुंचे राज्यसभा सांसद ने बताया कि उनका सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है। एक महीने में एक करोड़ लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश के आने वाले चुनाव में आप दिल्ली मॉडल को मुद्दा बनाएगी जिसमें बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा फ्री, बेरोजगारी भत्ता और किसानों को फसल का पूरा दाम देना है। वर्ष 2022 में गठबंधन के सवाल पर वह चुप्पी साध गए।
यह भी पढ़ें—

क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर बकरा व्यापारी से 10.45 लाख की लूट


जनसंख्या कानून बनकर रह गया मजाक
जनसंख्या नियंत्रण कानून के सवाल पर उन्होंने सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि तीन बच्चे होने पर सांसद, विधायक का चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन प्रधान, पार्षद, चेयरमैन और मेयर का नहीं लड़ सकते यह कौन सा कानून है। उन्होंने मांग की कि जिस सांसद और विधायक के पास तीन बच्चे से अधिक हों उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगनी चाहिए। सह कानून मजाक बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की है।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग