13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक घंटे के अंतराल में दो हादसे, 15 यात्री घायल

— थाना मटसेना क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर पलटी प्राइवेट बस और रसूलपुर क्षेत्र में डिवाइडर से टकराई सकॉर्पियो।

2 min read
Google source verification
accident

accident

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद क्षेत्र से गुजर रहे आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक घंटे के अंतराल में दो हादसे हो गए। दोनों हादसों में 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसों के पीछे चालक को झपकी आना बताया गया है।
यह भी पढ़ें—

नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर कर दिया गर्भवती, बताने पर वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

खंबा नंबर 46 पर हुआ हादसा
फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र के खंबा नंबर 46 पर एक बस सोमवार सुबह करीब चार बजे हादसे का शिकार हो गई। यात्री रामशंकर पासवान ने बताया कि बस बिहार के अररिया जिले से पंजाब जा रही थी। अधिकतर बस में सवार यात्री सोए हुए थे। तभी अचानक तेज धमाके की आवाज आई। बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। अचानक हुए हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्री जान बचाने के लिए खिड़कियों से बाहर निकले। बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए। इनमें महमूद पुत्र तरसफार निवासी खंडवा रानीगंज जिला अररिया,
निजाम पुत्र जहूर निवासी रहनुआ थाना बफैटी रूडिया और वीरेन्द्र श्री देव पुत्र राजकुमार निवासी रहनुआ बिहार शामिल हैं।

स्कॉर्पियो में यह हुए घायल
सुबह करीब पांच बजे थाना रसूलपुर क्षेत्र के आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक स्कॉर्पियो कार चालक को झपकी आने की वजह से डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सूर्यपाल सिंह पुत्र रूदान सिंह निवासी कांकरखेड़ा थाना मारवी उन्नाव, संदीप सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी आसीवन थाना उन्नाव, अमरेन्द्र सिंह पुत्र अकबाल निवासी मारफी उन्नाव, अरविंद पुत्र रज्जनलाल निवासी लगलियास थाना आसवन उन्नाव, उदयवीर पुत्र विजय बहादुर निवासी मासी उन्नाव घायल हो गए। कार में सात यात्री सवार थे। सभी सोनीपत से उन्नाव घर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग