
abvp putla
फिरोजाबाद। भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में किए गए एयर स्ट्राइक पर जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सवाल खड़े किए तो अखिल भारतीय विद्यार्थी मंच के पदाधिकारियों ने दोनों का पुतला दहन कर नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने उनके बयान को देश विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना के जवानों ने अपनी जान पर खेलकर पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी और यहां अपने ही देश में इसके सबूत मांगे जा रहे हैं। यह ओछी मानसिकता का परिचय है।
जमकर की नारेबाजी
दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वायु सेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगे जाने से नाराज फ़िरोज़ाबाद के राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच के कार्यकर्ताओं ने कोटला चुंगी चौराहे पर दोनों ही प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और दोनों के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान युवाओं में दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री के विरूद्ध रोष नजर आ रहा था।
देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज
विद्यार्थी मंच के पदाधिकारियों ने मांग करते हुए कहा कि दोनों मुख्यमंत्रियों के विरूद्ध देश द्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। जो अपने देश में रहकर अपने देश की सेना की हौंसलाफजाई नहीं कर सकते उन्हें इस देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। आगे देश की जनता इन्हें सबक सिखाने का काम करेगी।
Updated on:
05 Mar 2019 12:37 pm
Published on:
05 Mar 2019 10:05 am
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
