
,
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को फिरोजाबाद उपद्रव प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
अखिलेश यादव ने नागरिकता संशोधन कानून CAA को गरीबों और देश के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी CAA और NRC का विरोध जारी रखेगी। मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि काफी गरीबों के पास तमाम दस्तावेज नहीं हैं, अब ये दस्तावेज कहां से लाएंगे और अगर ये दस्तावेज नहीं दिखा पाए तो कहां जाएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अरमान पुत्र आमीन के घर पहुंच कर सभी पांच मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपए के चेक दिए। साथ ही अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया कि प्रदेश में दोबारा उनकी सरकार बनने पर फिरोजाबाद उपद्रव के लगे मुकदमे वापस लिए जाएंगे।
Updated on:
11 Jan 2020 04:29 pm
Published on:
11 Jan 2020 04:25 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
