1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हे भगवान! कुछ भी हो जाए लेकिन अब कोई कुत्ता न काट जाए, फिरोजाबाद जिले के किसी भी अस्पताल में नहीं हैं एंटी रेबीज इंजेक्शन

— प्रतिदिन 150 से 400 तक पहुंचते हैं कुत्ता काटने के मरीज, नहीं मिल रहे इंजेक्शन

less than 1 minute read
Google source verification
injection

injection

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद क्षेत्र की जनता ईश्वर से केवल यही प्रार्थना कर रही है कि हे भगवान! कुछ भी हो जाए लेकिन कोई कुत्ता न काट जाए। इसकी वजह भी है कि फिरोजाबाद जिले के एक भी अस्पताल में कुत्ता काटे जाने के एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं हैं। इसके चलते सैकड़ों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जबकि प्रतिदिन जिले भर में करीब 150 से 400 के आस—पास कुत्ता काटे जाने के मरीज इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचते हैं।

शासन को भेजी है डिमांड
सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित कहते हैं कि शासन को डिमांड बनाकर भेज दी गई है लेकिन अभी तक एंटी रेबीज इंजेक्शन जिले में नहीं आए हैं। जिस कभी स्वास्थ्य केन्द्र पर स्टॉक रखा था, वह भी अब समाप्त हो गया है। ऐसे में अब जब इंजेक्शन आएंगे तभी मरीजों को लगाए जा सकेंगे। फिरोजाबाद जिले में सबसे अधिक एंटी रेबीज इंजेक्शन फिरोजाबाद, टूंडला और शिकोहाबाद में लगाए जाते हैं। विगत कई दिनों से यहां भी इंजेक्शन न रहने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग