फिरोजाबाद

भाजपा विधायक के घर पर फायरिंग, हमलावर फरार

शहर विधायक मनीष असीजा का कहना है कि खिड़कियों से हमला किया गया था, इसलिए वह हमलावरों की पहचान नहीं कर सके थे।

2 min read

फिरोजाबाद। शहर विधायक मनीष असीजा और नगर आयुक्त कमलेश कुमार के बीच चल रही नोंक झोंक को लेकर सपाइयों ने शहर विधायक के विरोध में पैदल मार्च निकाला। शहर विधायक ने बीती रात्रि अपने ऊपर फायरिंग कर हमला होने की बात कहकर शहर में राजनीतिक तूफान ला दिया। सुबह तड़के विधायक के आवास पर मिलने वालों की भीड़ जुट गई।

फायरिंग से टूटे मकान की खिड़कियों के कांच

ये भी पढ़ें

VIDEO सरकारी स्कूल में टीचर ने किया तंत्र-मंत्र, दहशत में छात्र-छात्राएं

शहर विधायक मनीष असीजा के मकान की खिड़कियों के कांच टूटे हुए थे तो गोलियों के चिन्ह भी नजर आ रहे थे। शहर विधायक पर हमला होने की सूचना पर पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनरायन यादव समेत जिले भर के भाजपाई और उनके समर्थक विधायक के आवास पर पहुंच गए। जहां वह घटना के बावत जानकारी लेते रहे। हमला होने की सूचना पर पुलिस भी विधायक के आवास पर पहुंची। जहां घटना संबंधी जानकारी जुटाई।


सो रहे थे विधायक जब हुआ था हमला

शहर विधायक मनीष असीजा का कहना है कि हमलावरों ने हमला रात के समय किया था। खिड़कियों से हमला किया गया था, इसलिए वह हमलावरों की पहचान नहीं कर सके थे। ईश्वर की कृपा से उन्हें गोली नहीं लगी अन्यथा कोई भी गंभीर घटना घटित हो सकती थी। शहर विधायक पर हमले की खबर की पूरे क्षेत्र में चर्चा है।

ये था मामला

बता दें कि शहर विधायक मनीष असीजा और नगर आयुक्त के बीच सबकुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। नगर आयुक्त ने शहर विधायक पर अपनी हत्या करवा देने का आरोप लगाया था। नगर आयुक्त के समर्थन में सपाइयों ने शहर विधायक के विरोध में मोर्चा खोल दिया। जगह-जगह शहर विधायक के विरोध में नारेबाजी शुरू हो गई। सपाइयों के हमलावर होने के साथ ही शहर विधायक पर हमला होने की खबर पूरे शहर में फैल गई। अब जिले भर के भाजपाई शहर विधायक के समर्थन में आ गए हैं। जगह-जगह विधायक पर हमले की निंदा की जा रही है। विधायक ने आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। इस मामले में एसएसपी अजय कुमार पांडे का कहना है कि पूरे मामले की जांच की रही है।

ये भी पढ़ें

2022 तक सभी के पास होगा अपना घर : योगी आदित्यनाथ

Published on:
20 Sept 2017 04:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर