28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दस हजार का इनामी बीसी किंग नोएडा से गिरफ्तार, अपने ही अपहरण में मांगी थी सौ करोड़ की फिरौती

-जमानत पर छूटने के बाद परिवार समेत हो गया था गायब, थाना टूंडला क्षेत्र के आॅर्चिड ग्रीन में रहता था आरोपी।

2 min read
Google source verification
sanjeev gupta

sanjeev gupta

फिरोजाबाद। भाजपा सरकार में हिस्ट्रीशीटरों की सामत आ गई है। एक के बाद एक करके पुलिस हिस्ट्रीशीटरों का एनकाउंटर कर रही है जो पकड़ में आ जाते हैं उन्हें जेल भेज देती है। विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद भी अपराधियों की धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। अपने ही अपहरण के मामले में सौ करोड़ की फिरौती मांगने वाला आरोपी जमानत मिलने के बाद से ही फरार चल रहा था जिसे आज पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।

पॉश कॉलोनी में रहता था
थाना टूंडला क्षेत्र के राजा का ताल स्थित पॉश कॉलोनी ऑर्चिड ग्रीन में रहने वाले बीसी किंग संजीव गुप्ता ने पत्नी सारिका गुप्ता के साथ मिलकर 2017 में अपने ही अपहरण की साजिश रची थी। वाट्सएप पर पर सौ करोड़ की फिरौती मांगकर वह सुर्खियों में आया था। एसटीएफ के साथ मिलकर पुलिस ने उसे हरियाणा पानीपत के होटल से गिरफ्तार किया था। साजिश में शामिल संजीव उसकी पत्नी सारिका और साले को पुलिस ने जेल भेजा था। उसके बाद कई उद्योगपतियों ने उसके विरुद्ध मुकदमें दर्ज कराए थे। उसकी शाही पार्टी के सभी कायल थे। बीसी खोलने के लिए भी सदस्यों को बैंकॉक ले जाया जाता था।

जमानत पर आने के बाद हो गया था लापता
उसके घर होने वाला रसियन बालाओं का डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। करीब दस माह बाद जमानत पर छूटने के बाद वह परिवार समेत गायब हो गया था। कोर्ट में पेशी से गैरहाजिर रहने पर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए और पुलिस ने दस हजार का इनाम घोषित किया। पुलिस ने कुर्की के साथ ही पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की। पुलिस उसे खोजती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कानपुर कांड के बाद फिर से पुलिस पर इनामी को दबोचने का दबाव बना तो रविवार रात्रि नगला सिंघी पुलिस उसे नोएडा से गिरफ्तार कर लाई। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि संजीव को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। उस पर दस हजार का इनाम था। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

लोकसभा अध्यक्ष के साथ वाइरल हुई थी तस्वीरें
पुलिस उसे तलाश रही थी और वह नेताओं में अपनी पेठ बना रहा था। यही कारण रहा कि करीब एक साल पहले संजीव और उसकी पत्नी सारिका की तस्वीरें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के साथ वायरल हुई थी। उसने तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर पुलिस पर दबाव बनाने का काम किया था, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।