16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत बंद के दौरान फिरोजाबाद में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस पर हमला

एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में प्रदर्शन के दौरान फिरोजाबाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
व्यक्ति की मौत

फिरोजाबाद। भारत बंद के दौरान फिरोजाबाद जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिससे आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस की लाठी से व्यक्ति की मौत होने का आरोप लगाते हुए सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम और एसपी सिटी ने आक्रोशित लोगों को मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।


पुलिस की लाठी से मौत होने का आरोप
एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में सोमवार को नारखी में बाजार बंद कराने के लिए प्रदर्शनकारी दुकानदारों पर दवाब डाल रहे थे। हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। आरोप है कि सुरेश चंद्र पुत्र डाल चंद्र निवासी दौकेली को भी पुलिस ने दौड़ा दिया। परिजनों का कहना है कि वो खेत पर शौच के लिए जा रहे थे। सुरेश के सिर में एसओ संजय कुमार का डंडा लगा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिससे आक्रोशित लोगों ने पुलिस को दौड़ा दौड़ा कर पीटा।


साढ़े तीन घंटे तक लगा रहा जाम
वहीं परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि जब तक उच्चाधिकारी नहीं आ जाते जाम नहीं खोला जाएगा। जाम को लेकर लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी आई। जाम से निकलने के लिए गांवों से होकर निकलना पड़ा तो वहीं लोगों को पीछे लौटकर संपर्क मार्ग से होकर वाहन दौड़ाने पड़ गए। काफी लोग जाम खुलने का इंतजार करते रहे।


अधिकारियों ने पहुंचकर खुलवाया जाम
घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम सदर संगम लाल, एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ टूंडला , सीओ जसराना, महिला एसओ एकता सिंह, नारखी एसओ, पचोखरा एसओ, फरिहा एसओ भी मौके पर आ गए। मृतक के परिजनों ने अधिकारियों को ज्ञापन दिया और सुरेश की मौत के मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की गई। अधिकारियों ने परिजनों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खोला जा सका। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग