फिरोजाबाद। एससी-एसटी एक्ट के विरोध में दलित समाज द्वारा किए गए आंदोलन के बाद अब 10 अप्रैल को भारत बंद करने की चर्चा जोरों पर होने लगी है, लेकिन इस बार दलित नहीं बल्कि सामान्य और ओबीसी वर्ग के लोग आरक्षण समाप्ति को लेकर भारत बंद कराने का काम करेंगे। हालांकि सामान्य वर्ग के लोगों ने भारत बंद के दौरान हिंसा का प्रयोग न करने की अपील भी की है।