
bhajpa
फिरोजाबाद। नागरिकता संशोधित कानून (CAA) को लेकर भाजपा ने जन जागरण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत भाजपाई पत्रकार वार्ता, नुक्कड़ सभा और गोष्ठी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। फिरोजाबाद में ब्रज क्षेत्र के प्रांतीय अध्यक्ष ने गोष्ठी कर लोगों को इस कानून के बारे में जानकारी दी।
गंगा सदन में हुआ आयोजन
फ़िरोज़ाबाद में नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर किया गया गोष्ठी का आयोजन सत्कार टाकीज के सामने गंगा सदन में किया गया। मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र प्रांतीय मंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित अन्य राज्यों में रहने वाले हमारे देश के नागरिक एवं इन देशों के हमारे यहां रहने वाले शरणार्थियों को एक पहचान CAA के माध्यम से देने का काम मोदी सरकार ने किया है।
इसका कोई नुकसान नहीं
इस कानून में कहीं किसी जातिवाद को लेकर उल्लेख नहीं किया गया है। इसके बाद भी विपक्षी पार्टियां भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस देश से किसी को बाहर नहीं किया जा रहा है। इस कानून के तहत ऐसे लोग जो शरणार्थी बनकर हमारे यहां रह रहे हैंं उन्हें इस देश की पहचान दिलाई जाएगी। इस मौके पर सांसद डॉ. चन्द्रसेन जादौन, जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, अंकित तिवारी समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
Published on:
05 Jan 2020 04:54 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
