1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीएम ने बताया रक्तदान का महत्व, लोगों को किया जागरुक

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि रक्तदान अत्यंत पुण्य का कार्य है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 8 Feb 2018, 1:00 PM IST

डीएम नेहा शर्मा

फिरोजाबाद। लोकसेवी सामाजिक संस्था कल्पतरु जीवन फाउंडेशन द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में बुधवार को विशाल रक्तदान व रक्तदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने किया। संस्थापक राजेश गुप्ता ने कल्पतरु जीवन फाउंडेशन रक्तदाता क्लब संरक्षक का सम्मान पत्र देकर जिलाधिकारी नेहा शर्मा का स्वागत किया।


रक्तदान करना पुण्य का कार्य
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि रक्तदान अत्यंत पुण्य का कार्य है। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। शरीर में दोबारा नया रक्त बन जाता है जो कि अत्यंत सामान्य प्रक्रिया हैं। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान से लोग जानकारी के अभाव में आनाकानी करते हैं जो कि ठीक नहीं है और सभी को स्वप्रेरणा से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान का सीधा संबंध जीवनदान से है। कभी कभी देखने में आता हैं कि आवश्यकता पड़ने पर परिवारीजन ही रक्त देने में आनाकानी करते हैं और कई जानें इसी वजह से जोखिम में आ जाती हैं इसलिए जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। स्वैच्छिक रक्तदान से प्राप्त रक्त ही सबसे सुरक्षित रक्त होता है।


रक्त की कमी से नहीं जाएगी जान
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी जरूरतमंदों के उच्च गुणवत्ता का सुरक्षित रक्त ससमय उपलब्ध कराने हेतु कटिबद्ध है। जिससे रक्त की कमी से किसी भी जीवन का हानि न होने पाये। स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देकर एवं अधिकाधिक रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रक्तकोषों में रक्त की प्रचुर मात्रा सुनिश्चित कराने के उददेश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जिला प्रशासन एवं आकांक्षा समिति के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने व भावी स्वैच्छिक रक्तदाताओं के पंजीकरण के क्रम में प्रदेश स्तर पर 7 से 9 फरवरी तक अभियान के रूप में स्वैच्छिक रक्तदान प्रचार-प्रसार गतिविधि के साथ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर तथा भावी रक्तदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।


लोगों को रक्तदान के लिए किया प्रेरित
उन्होंने महिलाओं और नौजवानों को भी रक्तदान किये जाने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिविर के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ रही हैं तथा इसे और अधिक व्यापकता प्रदान की जायगी। उन्होंने अच्छी सोच के साथ मिशन को आगे बढ़ाने के लिए सभी से अनुरोध भी किया। शिविर में संबोधित करते हुए डा. नवीन जैन, डा.एसएन गुप्ता, डा. रजनी, तथा उपजिलाधिकारी शिकोहाबाद अम्बरीश कुमार बिन्द ने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर 37 लोगों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया।