5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्जी निकला गैंग रेप का मामला, प्रेमी के कहने पर चार युवकों को फंसाना चाहती थी प्रेमिका

— आठ घंटे तक पुलिस महकमे में मचा रहा था हड़कंप, आईजी आगरा के सक्रिय होने पर आगरा, फिरोजाबाद और हाथरस जिले की पुलिस ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका।

less than 1 minute read
Google source verification
Gangrape

Gangrape

फिरोजाबाद। कोचिंग जाते समय भाई के चार दोस्तों द्वारा गैंग रेप की सूचना देने की बात जांच में फर्जी निकली। छात्रा ने अपने हिस्ट्रीशीटर प्रेमी के साथ मिलकर उसके विरोधियों को झूठा फंसाने की साजिश रची थी। पुलिस ने आठ घंटे के अंदर ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस अब आरोपी प्रेमी की तलाश कर रही है।

यह था पूरा मामला
आगरा में रहने वाली बीए की एक छात्रा ने थाना पचोखरा क्षेत्र के जोरी गढ़ी के समीप खड़े होकर किसी राहगीर के मोबाइल से 112 नंबर पर पुलिस को अपने साथ गैगरेप होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। गैंगरेप की सूचना से हड़कंप मच गया था। आनन—फानन में आईजी आगरा ए सतीश गणेश ने आगरा, फिरोजाबाद और हाथरस की पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम को भी इस खुलासे में लगाया गया।

बदले बयान से फंस गई छात्रा
छात्रा से सभी पुलिस अधिकारियों ने काफर देर तक बात की तो छात्रा हर बार अपने बयान बदलती नजर आई। इसकी कलई उस समय और खुल गई जब पुलिस नामजद तीनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। जहां जानकारी हुई कि जिन युवकों को नामजद किया गया है युवती उन लोगों को नहीं जानती और तीनों युवकों की लोकेशन उनके घर के आस—पास की ही मिली।

प्रेमी का नाम आया सामने
एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि सख्ती से पूछने पर छात्रा ने सबकुछ बता दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसका प्रेमी अनिल नामक हिस्ट्रीशीटर है। जिस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। प्रेमी का नामजद युवकों से विवाद चल रहा है। उसी के कहने पर छात्रा ने चारों युवकों को फंसाने की साजिश रची थी। प्रेमी ही छात्रा को यहां तक छोड़कर गया था। पुलिस आरोपी प्रेमी की तलाश कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग