
marriage
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद. शिकोहाबाद में प्रेमी शादी के दूसरे दिन ही भाई बनकर अपनी प्रेमिका के ससुराल पहुंच गया। इतना ही नहीं वहां से नई नवेली दुल्हन को लेकर लापता हो गया। इसके बाद दुल्हन को खोजने के लिये पुलिस कासहारा लिया गया है, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। पीड़ित दूल्हा ने अपनी साथ के साथ थाने पहुंचकर एक बार फिर पुलिस से दुल्हन की तलाश करने की गुहार लगाई है।
शिकोहाबाद थानान्तर्गत एक गांव के युवक की शादी 25 नवंबर को धूमधाम से हुई। दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर ले आया, लेकिन दूसरे ही दिन ऐसी घटना हुई जिसने सबको हैरान कर दिया। आरोप है कि शादी के बाद 28 नवंबा को दुल्हन का प्रेमी भाई बनकर उसके ससुराल पहुंच गया। आभूषण व नगदी लेकी दुल्हन अपने प्रेमी के साथ वहां से चली गई।
घरवालों को इसकी जानकारी अगले दिन सुबह हुई तो शादी की सारी खुशियां काफूर हो गईं। खबर मिलते ही दुल्हन के घरवाले भी पहुंच गए। पीड़ित पति और दुल्हन की मां ने पुलिस से शिकायत करते हुए तहरीर दी, लेकिन उनका आरोप है कि दूसरे ही दिन सूचा देने के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
हालांकि स्थानीय थाने की पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द से जल्द दुल्हन और उसके प्रेमी का पता लगाकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
16 Dec 2020 06:29 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
