
bride
फिरोजाबाद। जिले में एक शादी के दौरान गांव के कुछ दबंगों ने सारी हदें पार कर दीं। दबंगों ने शादी में आई लड़कियों और दुल्हन से छेड़खानी की। विरोध करने पर घराती और बाराती दोनों को पीटा। दुल्हन के गहने लूट लिए और उसके साथ मारपीट भी की। आरोप है कि इस बारे में पुलिस को रात को ही सूचना दे दी गई लेकिन दबंगों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना से गुस्साई दुल्हन ने विदाई से पहले परिजनों के साथ हाइवे पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
ये है पूरा मामला
मामला थाना रामगढ़ के सम्राट नगर का है। यहां एक युवती की शादी सादाबाद हाथरस के कूपा गांव निवासी बिल्ला राम से तय हुई थी। बारात गुरुवार की रात को आ गई और शादी की रस्में चलने लगीं। आरोप है कि मोहल्ले का चंद्रशेखर और पप्पू आए और शादी में आई लड़कियों से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर दबंगई दिखाते हुए दुल्हन के परिवार के साथ मारपीट की। बीच बचाव में आई दुल्हन कल्पना से छेड़खानी की। उसके साथ हाथापाई और लूटपाट भी की गई।
इस बात का जब बारातियों ने विरोध किया तो दबंगों ने लाठी डंडों से बारातियों को भी पीटना शुरू कर दिया। बारात में चीखपुकार मच गई। दुल्हन, बारातियों और घरातियों के साथ हुई घटना के बारे में पुलिस को रात में ही सूचना दी गई थी, लेकिन दबंगों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर भड़के दुल्हन पक्ष के लोगों और दुल्हन ने हाइवे को जाम कर दिया। करीब 25 मिनट तक नगला बरी पर हाइवे जाम रहा तो पुलिस में हड़कंप मच गया। बाद में दबंगों पर सख्त कार्रवाई और रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने के आश्वासन पर उन लोगों ने जाम खोला।
दबंगों ने दी थी धमकी
दुल्हन की मां शीतला देवी का आरोप है कि दबंगों ने बारात में आई लड़कियों से छेड़छाड़ की थी। दबंग चंद्रशेखर जाटव और पप्पू जाटव ने पहले भी कई बार धमकी दी थी कि वे बेटी की शादी जहां भी करोगे हमसे पूछकर करोगे। उन्हें इसी बात की जलन थी कि बेटी की शादी बिना पूछे कर दी थी इसीलिए उन्होंने पहले दुल्हन समेत लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की, फिर मारपीट और लूटपाट कर भाग गए।
ये बोले एसएसपी
इस मामले में एसएसपी राहुल यादवेंदु का कहना है कि मामला मारपीट का है। लूटपाट और छेड़खानी की कोई शिकायत नहीं मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
06 Jul 2018 03:35 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
