6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तंबाकू न खिलाने पर दबंगों ने युवक को किया अधमरा, फायरिंग से फैली दहशत

तंबाकू न खिलाने पर फिरोजाबाद में दबंगों ने युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। फायरिंग कर दहशत भी फैलाने की कोशिश की गई।

less than 1 minute read
Google source verification
firozabad_news

यूपी के फिरोजाबाद में दबंगों ने मामूली बात पर युवक के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। युवक के चेहरे पर तमंचे की बट से कई वार किए गए। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दरअसल, दक्षिण थाना क्षेत्र के कोटला इलाके का यह मामला है। यहां के निवासी गौरव ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे वह एक चाय की दुकान पर बैठा हुआ था। तभी कुछ दबंग शराब के नशे में धुत होकर आ गए। तम्बाकू खिलने के लिए गालीगलौज की तो विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट कर ली।

तमंचे की बट से चेहरे पर किए वार
विरोध के बाद युवक की लात-घूंसों से उसकी पिटाई की और हवाई फायर किया। बाद में दबंगों ने तमंचे की बट से युवक के चेहरे पर वार किए।
घटना के बाद पीड़ित ने एसपी सिटी ने गुहार लगाई तो एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उचित कार्रवाई की जाएगी।