
Factory Fire
फिरोजाबाद। शुक्रवार को सुहागनगरी में एक ग्लास फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। कारखाने में काम कर रहे मजदूर जान बचाकर भाग निकले। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान भगदड़ मच गई।
यह भी पढ़ें—
फैक्ट्री में होती थी ग्लास की पैकिंग
गुप्ता ग्लासेस के मालिक सुनील गुप्ता की लालऊ रोड पर ग्लास फैक्ट्री है। जिसमें ग्लासों की पैकिंग का कार्य कराया जाता है। शुक्रवार दोपहर फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक धुआं उठता मजदूरों ने शोर मचा दिया। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सभी मजदूर जान बचाकर भाग निकले।
यह भी पढ़ें—
धूं—धूंकर जल उठा गोदाम
फैक्ट्री के गोदाम में आग ने भीषण रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने दीवार तोड़कर आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन जब तक लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया था। आग लगने के पीछे के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़ें—
यह भी पढ़ें—
यह भी पढ़ें—
Published on:
05 Oct 2018 06:36 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
