6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिक्सलेन पर गोवंश से टकराई स्लीपर कोच बस, दो दर्जन यात्री घायल

— थाना रामगढ़ फिरोजाबाद क्षेत्र का मामला, घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती।

less than 1 minute read
Google source verification
Accident

घायलों को अस्पताल ले जाती पुलिस

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। शनिवार रात्रि कानपुर से पंजाब के लुधियाना जा रही स्लीपर कोच बस फिरोजाबाद क्षेत्र के सिक्सलेन पर गोवंश से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो दर्जन यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शीशा तोड़कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ें—

रंगबाजी की स्टाइल में रिवाल्वर लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाली महिला आरक्षी लाइन हाजिर

देर रात्रि हुआ हादसा
शनिवार को यात्रियों से भरी एक स्लीपर कोच बस कानपुर से पंजाब के लुधियाना जा रही थी। दर रात्रि थाना रामगढ़ क्षेत्र के कपावली गांव के समीप सिक्सलेन पर अचानक गोवंश सामने आ जाने के चलते चालक नियंत्रण खो बैठा और गोवंश से बस टकरा गई। बस की गति अधिक होने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में शौर्य पुत्र अशोक निवासी कानपुर, गोविंद तिवारी पुत्र बड़ेलाल निवासी सिकंदरा कानपुर, बलवीर पुत्र दयाशंकर निवासी जालौन, इन्द्र कुमार पुत्र वेदराम निवासी कठवा जालौन, सरोज पत्नी वेदराम और राजेश पत्नी यशपाल निवासीगण कानपुर देहात समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ हरि मोहन सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक और कंडक्टर बस छोड़कर भाग गए थे।