11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद: तेज रफ्तार दौड़ रही कार गाय से टकराकर पलटी दो की मौत, दो घायल

— थाना जसराना क्षेत्र के पाढम नदी पुल के समीप हुआ हादसा, घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती।

less than 1 minute read
Google source verification
road accident

हादसे में घायल युवकों का अस्पताल मेंं इलाज करते चिकित्सक और इंसेट में क्षतिग्रस्त हुई कार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद शनिवार सुबह फिरोजाबाद के जसराना में दर्दनाक हादसा हो गया। गाय से एक आॅल्टो कार टकरा गई। हादसे के बाद कार पलट गई और इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। कार की टक्कर से गाय की भी मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद में जीजा ने शादी से पहले साले को उतारा मौत के घाट, यह है वजह

एटा से लौटते समय हुआ हादसा
थाना जसराना क्षेत्र के नगला घनी निवासी 46 वर्षीय प्रवेश पुत्र राजबहादुर होटल चलाते हैं। शनिवार सुबह वह अपने दोस्त विनय पुत्र मरदान सिंह निवासी खुदादासपुर थाना जसराना के साथ एटा कार द्वारा गए थे। वहां से होटल पर काम करने वाले कालू पुत्र महेंद्र निवासी प्रतापपुरा रिजोर एटा और दिनेश पुत्र रामदास निवासी खटकपुर थाना मैनपुरी को साथ लेकर वापस आ रहे थे। कार को प्रवेश चला रहे थे जबकि प्रवेश उसकी आगे की सीट पर बैठे हुए थे।
यह भी पढ़ें—

सुहागनगरी में कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़ों में स्वास्थ्य विभाग कर रहा खेल, इस तरह खुल रही पोल

सामने आ गई गाय
जसराना क्षेत्र के पाढम रोड स्थित पेट्रोल पंप से आगे नदी पुल के समीप पहुंचे ही थे तभी अचानक रोड पर गाय आ गई। कार स्पीड में होने के कारण गाय से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कार सवार प्रवेश और विनय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कालू और दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।