फिोजाबाद। सारा हत्याकांड में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जल्द ही अपना फैसला सुना सकती है। इस संबंध में सीबीआई ने सारा के शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक, फार्मासिस्ट और पुलिस के एक दरोगा (एसआई) समेत चार लोगों को गुरुवार सुबह दिल्ली तलब किया है। सीबीआई नई दिल्ली द्वारा भेजे गये नोटिस से हड़कंप मचा हुआ है।
नौ जुलाई, 2015 को हूई थी मौत
नौ जुलाई, 2015 को लखनऊ से दिल्ली जाते समय थाना सिरसागंज क्षेत्र के पैगू चैराहा के समीप एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। इसमें सवार सारा सिंह पत्नी अमनमणि की मौत हो गयी थी। दुर्घटना में अमनमणि के शरीर में खरोंच तक नहीं आयी थी।
मां ने की थी सीबीआई जांच की मांग
थाना उत्तर के एसआई उमर फारुक ने पंचनामा भरा था। चिकित्सक डॉ. पंकज राकेश की देखरख में फार्मासिस्ट ज्ञानचंद्र ने शव का पोस्टमार्टम किया था। सारा की मां ने अमनणि त्रिपाठी पर हत्या का आऱोप लगाया था। सारा की मां की मांग पर घटना की जांच सीबीआई कर रही है। जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता अमरमणि त्रिपाठी के बेटे हैं अमनमणि त्रिपाठी।
मुख्यालय में होगी पूछताछ
सीबीआई टीम काफी दिनों तक जिले में डेरा डालकर मामले की जांच में जुटी रही। इसी के चलते चिकित्सक, फार्मासिस्ट, कर्मचारी के अलावा एसआई को 12 जनवरी की सुबह सीबीआई मुख्यालय नई दिल्ली में पेश होने के लिए कहा गया है। वहां सबसे पूछताछ की जानी है।