10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जन्मदिन की दावत में गए बच्चे का शव तालाब से बरामद, परिवार में मचा कोहराम

— थाना जसराना क्षेत्र का मामला, कल शाम जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने गया था बालक

less than 1 minute read
Google source verification
Child death

बच्चे कर शव मिलने पर मौजूद पुलिस व इंसेट में मृत बच्चे का फाइल फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद में एक पिता पर रविवार सुबह दुखों का पहाड़ टूट गया। जन्मदिन की पार्टी में दावत खाने गए बच्चे का शव तालाब से बरामद होने पर कोहराम मच गया। एक साल पहले पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें—

करौली राजस्थान गए फिरोजाबाद के चार श्रद्धालुओं की मौत

यह था पूरा मामला
थाना जसराना क्षेत्र के गांव बहत निवासी रवनेश का 7 वर्षीय पुत्र आयुष शनिवार शाम करीब 6 बजे पड़ोस में ही चल रहे एक जन्मदिन के कार्यक्रम में दावत खाने के लिए गया था। उसके बाद वह घर वापस लौटकर नहीं आया। परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन करने के बाद भी बच्चे की कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। रात भर परिजन बच्चे को लेकर परेशान रहे। रविवार सुबह खोजबीन करने पर बच्चे का शव गांव में बने तालाब के गड्ढे में पड़ा मिला। मृत बच्चे के चाचा मुकेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण करने के बाद हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें—

आगरा के कमला नगर में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी से 17 किलो सोना और 5 लाख की लूट


पुलिस ने जुटाए साक्ष्य
बालक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए। परिजनों ने बताया आयुष गांव में होने वाली दावत में गया था। उसकी हत्या कर शव को गांव के बाहर बने तालाब में फेंक दिया गया। चाचा मुकेश कुमार ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग