29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी ने खोला वादों का पिटारा, कहा- दुनियाभर में चमकेगा फिरोजाबाद का कांच

सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ और एक्सप्रेसवे कांच के उत्पादों के शोरूम खुलवाए जाएंगे। जिससे कांच को एक नया आयाम मिल सकेगा।

2 min read
Google source verification
CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

फिरोजाबाद। पहली बार कांचनगरी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद शहर की जनता से कई वायदे किए। सबसे पहले उन्होंने फिरोजाबाद के कांच उद्योग को लेकर अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि कांच को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचान कराने के लिए सरकार काम करेगी। इसके लिए लखनऊ और एक्सप्रेसवे कांच के उत्पादों के शोरूम खुलवाए जाएंगे। जिससे कांच को एक नया आयाम मिल सकेगा।

दोपहर करीब एक बजे पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम सुबह 11 बजे का था, लेकिन उनका हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजे फिरोजाबाद के पीडी जैन इंटर कॉलेज के मैदान पर उतारा। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर देखकर पार्टी पदाधिकारियों और शहरवासियों के चेहरे खुशी से खिल गए। जय श्रीराम के नारे के साथ अपनी बात शुरू करते हुए मुख्यमंत्री ने फिरोजाबाद के कांच उद्योग से अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि वो बहुत खुशनसीब हैं कि उन्हें कांचनगरी में आने का मौका मिला। फिरोजाबाद में बनने वाले कांच उत्पादों को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जाहिर की।

ये कीं चुनावी घोषणाएं
उद्यमियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस शहर के उद्यमी प्रशंसा के योग्य हैं जिन्होंने इस शहर के कांच को देश-विदेश में पहचान बनाने के लिए तैयार किया है। आज पूरे देश में फिरोजाबाद कांच के उत्पादों को तैयार करने के लिए जाना जाता है। इस कांच के शहर का नाम देश विदेश तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा शीघ्र ही लखनऊ में कांच का बड़ा शोरूम खुलवाया जाएगा। जिसमें फिरोजाबाद के कांच उत्पादों को प्रदर्शनी के रूप में रखा जाएगा। इस शहर की कारीगरी को पूरे देश में फैलाया जाएगा। लखनऊ के अलावा कांच के उत्पादों के लिए एक्सप्रेसवे पर भी शोरूम खुलवाए जाएंगे। जिससे बाहर से आने वाले सैललानियों को कांच नगरी की विशेषता से परिचित कराया जा सके।

श्रमिकों का भी ख्याल रखेगी सरकार
कांच के कारखानों में काम करने वाले श्रमिकों पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांच के कारखानों में काम करने वाले मजदूरों के साथ भी अन्याय नहीं होगा। सरकार द्वारा उनका बीमा कराया जाएगा। उनके हर दुख दर्द में राज्य सरकार उनका पूर्ण सहयोग करेगी।