5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलीगढ़ और फिरोजाबाद दौरे पर CM योगी, अरबों रुपए की देंगे सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले अलीगढ़ और फिर फिरोजाबाद के दौरे पर जाएंगे। वहां पर जाकर विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। जानिए क्या हैं वो योजनाएं…

less than 1 minute read
Google source verification
aligarh_yogi_2.jpg

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी शुक्रवार को अलीगढ़ और फिरोजाबाद दौरे पर जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 250 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले अलीगढ़ जाएंगे। वे आज दोपहर लगभग 12:00 बजे अलीगढ़ पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री नुमाइश मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे। लाभार्थी परक योजनाओं का प्रमाण पत्र वितरण करेंगे।

जिले को 86.55 करोड़ की सौगात भी देंगे। इनमें 16.48 करोड़ के लोकार्पण और 70.08 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल हैं। अधिकतर योजनाएं नगरीय निकायों से जुड़ी हैं। निकाय चुनाव से पहले इन्हें जनता को समर्पित किया जा रहा है। पिछली बार अलीगढ़ शहर में बीजेपी की निकाय चुनाव में हुई हार को लेकर निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा अहम माना जा रहा है।

फिरोजाबाद में CM करेंगे 335.5 करोड़ का शिलान्यास

अलीगढ़ से निकलने के बाद, लगभग 3 बजे दोपहर तक मुख्यमंत्री फिरोजाबाद पहुंचेंगे। फिरोजाबाद के तिलक इंटर कालेज के मैदान में प्रबुद्ध सम्मेलन और जनसभा को CM योगी संबोधित करेंगे। नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले आ रहे योगी अपनी जनसभा में 198 करोड़ रुपये के 125 कार्यों का लोकार्पण और 137.50 करोड़ रुपये से होने वाले 130 कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

चुनाव से पहले हो रही इस सभा से मुख्यमंत्री भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगे।