11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीमारी से हो रही मौत की गाज सीएमओ पर गिरी, हापुड़ के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी बने नए सीएमओ

— फिरोजाबाद में लगातार हो रही थी बीमारी से बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग नहीं लगा पा रहा था लगाम।

less than 1 minute read
Google source verification
CMO Transfer

CMO Transfer

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री के निरीक्षण उपरांत फिरोजाबाद में लगातार हो रही बच्चों की मौत के मामले को लेकर शासन ने सीएमओ का तबादला कर दिया। उनके स्थान पर नए सीएमओ को भेजा गकया है।
यह भी पढ़ें—

मौत का आंकड़ा बढ़ा तो जिले में भेजे गए 15 डॉक्टर्स, एक दिन में 7 की मौत

दिनेश कुमार प्रेमी नए सीएमओ
फिरोजाबाद में कोरोना के बाद डेंगू और वायरल बुखार ने दस्तक दे दी है। इस बुखार की चपेट में आकर अब तक करीब 52 बच्चे और युवाओं की मौत हो चुकी है। दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज और प्रभावित क्षेत्र सुदामा नगर का दौरा किया था। उस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त की थी। बुधवार को शासन से सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ का तबादला अलीगढ़ के मलखान सिंह अस्पताल में कर दिया जबकि उनके स्थान पर हापुड़ के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात दिनेश कुमार प्रेमी को भेजा है।