10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेयर पर विकास कार्य न कराने का आरोप, पार्षदों ने कटोरा लेकर मांगी भींख

पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया है।

2 min read
Google source verification
Protest

नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य न कराए जाने से परेशान पार्षदों ने कटोरा लेकर मांगी भींख

फिरोजाबाद। शहर में विकास कार्य न कराए जाने से नाराज सपा पार्षदों ने हाथों में कटोरा लेकर शहर में भींख मांगी। पार्षदों का कहना है कि जो भी उन्हें भींख में मिलेगा उसे नगर आयुक्त को दिया जाएगा। जिससे शहर के विकास में उनके द्वारा मांगी गई भींख का प्रयोग हो सके। इस दौरान पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया। पार्षदों द्वारा भींख मांगे जाने के दौरान काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई।

सड़क, नाली और खड़ंजे का रूका विकास

सड़कों पर भीख मांग रहे यह नगर निगम के पार्षद और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी हैं। पार्षद देश दीपक के नेतृत्व में यह भीख मांग कर नगर निगम के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। इनका मुख्य उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि जिले में विकास कार्य ठप हो चुके हैं। बीजेपी की महापौर केवल कोरी बयान बाजी कर रही हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न कारणों से एक करोड़ रुपए प्रति की ग्रांट की कटौती की है। जिस कारण से यहां पर सफाई सड़कों का निर्माण गली खरंजे का निर्माण तथा सड़क को गड्ढा मुक्त करने की योजना बिल्कुल ठप पड़ी हुई है। लोगों में तो आक्रोश है ही लेकिन समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। अब यह देखना है कि इन चंद पार्षदों की आवाज कितनी दूर तक जा सकेगी।

नहीं हुए विकास तो होगा आंदोलन

सपा पदाधिकारियों ने फिरोजाबाद में विकास कार्य न कराए जाने का आरोप लगाया। सपाइयों का कहना है कि भाजपा सरकार द्वारा जान बूझकर उनकी ग्रांट में कमी की जा रही है। ऐसा होने से शहर में विकास कार्य नहीं हो पा रहे और शहर की जनता विकास कार्यों के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। यदि उनकी मांग नहीं सुनी गई तो समाजवादी पार्टी उग्र आंदोलन के लिए विवश होगी।