11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट्रोल—डीजल को मुद्दा बनाकर विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को घेरने में जुटी कांग्रेस, जिले भर में प्रदर्शन

— अगस्त क्रांति को लेकर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा, सरकार के विरोध में की जमकर नारेबाजी।

less than 1 minute read
Google source verification
Congress

फिरोजाबाद में प्रदर्शन करते कांग्रेसी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। अगस्त क्रांति दिवस को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। पैदल मार्च निकालते हुए पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि पर सरकार को घेरने का काम किया। बैलगाड़ी पर बाइक को रखकर प्रदर्शन किया। बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
यह भी पढ़ें—

खेत में पशु चराने गए तीन बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत

कांग्रेसियों ने भरी हुंकार
फिरोजाबाद में पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रकाशनिधि गर्ग के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। पेट्रोल—डीजल पर लगातार हो रही मृल्य वृद्धि को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को बिजनेसमैनों की चिंता है गरीब और किसान कर्ज तले दबा जा रहा है। उसकी ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

टूंडला में निकाली पदयात्रा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने टूंडला में अगस्त क्रांति को लेकर पैदल मार्च किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि का विरोध करते हुए मोटरसाइकिल को बैलगाड़ी में रखकर पदयात्रा निकाली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज ही के दिन महात्मा गांधी ने अंग्रेजों से कहा था कि अंग्रेजों भारत छोड़ो और आज कांग्रेस यह मांग करती है कि भाजपा गद्दी छोड़ो क्योंकि भाजपा सरकार में आम आदमी महंगाई से त्रस्त है। किसान परेशान है, युवा बेरोजगार है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा बदलाव लाने की बात करती है लेकिन बदलाव केवल कागजों में दिख रहा है। सत्ता में आम आदमी दो जून की रोटी के लिए मोहताज हो गया है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।