
पुलिस चौकी पर पहुंची महिला
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। पति को भगाकर महिला को अपने साथ रख रहा ठेकेदार महिला के गर्भवती होने के बाद छोड़कर फरार हो गया। महिला की तहरीर पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है।
यह भी पढ़ें—
यह था पूरा मामला
थाना टूंडला क्षेत्र के गांव राजा का ताल निवासी महिला रूबी देवी पत्नी संतोष कुमार का कहना है कि वह कई सालों से यहां पति के साथ किराए के मकान में रह रही थी। उसी मकान में ठेकेदार देवेश कुमार भी रहता था। पति उसी ठेकेदार के यहां मजदूरी करता था। पीड़िता के मुताबिक एक दिन ठेकेदार ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। उसने पूरी घटना पति को बताई। पति ने जब इसका विरोध किया तो ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर पति की पिटाई कर दी और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया जबकि उसकी पत्नी को जबरन अपने साथ रख लिया।
करता रहा शारीरिक शोषण
महिला के मुताबिक वह उसे तीन साल से उसे अलग मकान में रख रहा था। अब वह सात माह की गर्भवती हो गई तो ठेकेदार उसे छोड़कर भाग गया। असहाय हुई महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोपी ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उसने ठेकेदार पर शारीरिक शोषण का आरोप भी लगाया है। इस मामले में राजा का ताल चौकी प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि ठेकेदार घर छोड़कर भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
Published on:
26 May 2021 04:30 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
