29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दबंग ने महिला को मारी गोली, देखें वीडियो

घर में काम कर रही महिला को गांव के ही दबंग ने गोरी मार दी।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Vikas Kumar

•

Jul 30, 2017

firing

firing

फिरोजाबाद.
घर में काम कर रही महिला को गांव के ही दबंग ने गोरी मार दी। गोली लगने से घायल हुई महिला को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर एसपी सिटी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दिन दहाड़े हुई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई।



देखें वीडियो



महिला के साथ की गाली गलौज

थाना एका क्षेत्र के गांव नगला मानधाती निवासी 25 वर्षीय ज्योति पत्नी अजय प्रताप का कहना है कि रविवार को वह अपने घर पर काम कर रही थी। तभी गांव का ही एक युवक वहां आ गया और गाली गलौज करने लगा। गाली देने का विरोध करने पर युवक ने महिला को गोली मार दी। गोली महिला को छूती हुई निकल गई।


मौके से फरार हो गया आरोपी

महिला के गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया जबकि महिला जमीन पर गिर पड़ी। मौके पर परिजनों के अलावा ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन महिला को ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां महिला का उपचार चल रहा है। एसपी सिटी राजेश कुमार के निर्देश पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग