
अज्ञात युवती का शव
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी ने युवती की हत्या कहीं और की है और उसके बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया है।
यह भी पढ़ें—
पेमेश्वर गेट पर मिला शव
शुक्रवार सुबह थाना रसूलपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती का शव पेमेश्वर गेट के पास पड़ा हुआ है। सूचना पर एसपी सिटी मुकेश चन्द्र मिश्र समेत थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। उसके गले पर तेज धारदार हथियार के निशान थे। संभावना व्यक्त की जा रही है कि युवती की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है क्योंकि शव के आस—पास खून नजर नहीं आ रहा था। एसपी सिटी ने बताया कि शव को यहां लाकर फेंका गया है। युवती पीले रंग का सलवार और कोको कोला कलर की कुर्ती पहने है। हत्या के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल सका है। जिस स्थान पर युवती का शव मिला है वह एक खाली प्लॉट है।
Published on:
30 Jul 2021 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
