
suicide
फिरोजाबाद। शादी के 14 माह बाद ही एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह गर्भवती थी। घटना की जानकारी हुई तो सभी रिश्तेदार एकत्रित हो गए। मायका पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न किए जाने की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मायका पक्ष के लोगों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की घटना
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला रमेश नगर निवासी गर्भवती महिला रानी की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना की जानकारी गुरुवार को मृतक महिला के परिजनों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। मायका पक्ष ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर सीओ अजय सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
यह लगाया आरोप
मायका पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करते थे। वह उसके साथ मारपीट करते थे। उनकी बेटी की मौत के बाद भी ससुरालीजन सही बात छिपाते रहे और इलाज के लिए आगरा ले जाने की बात कहते रहे। वह आगरा में घूम रहे थे और यहां उनकी बेटी का शव घर के आंगन में रखा था। मायका पक्ष ने बताया कि मृतका की शादी 10 फरवरी 2018 को रमेश नगर शिकोहाबाद में हुई थी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika hindi news App.
Published on:
18 Apr 2019 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
