
Glass Item
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद कांच की चूड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां की चूड़ियां देश और विदेश में भी मशहूर हैं। यहां तैयार होने वाला कांच का आयटम सजावट के लिए बाहर भी जाता है। इसकी डिमांड कई प्रांतों से यहां आती है। दीपावली के अवसर पर कारखानों में अधिक कार्य किया जाता है। इस बार अभी तक करीब 20 करोड़ से अधिक का कारोबार हो चुका है जबकि अभी 70 करोड़ के आस—पास की डिमांड पेंडिंग में है। जिसे तैयार कराया जा रहा है। वह दीपावली की सुबह तक भेज दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें—
यह बनते हैं कांच के आयटम
फिरोजाबाद में कांच की झूमरें, कांच के दरवाजों के गेट समेत अन्य उत्पादों को यहां कारीगरों द्वारा तैयार कराया जाता है। मुंबई, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत नई दिल्ली, हरियाणा अन्य राज्यों से यहां डिमांड आती है। कांच के उत्पादों को तैयार कराने के लिए मजदूर लगे हुए हैं। रविवार को दीपावली की छुट्टी रहेगी लेकिन कारखानों में पूजन का काम कराया जाएगा। इससे पहले ही डिमांड तैयार कर भेज दी जाएगी।
यह भी पढ़ें—
यह बोले कारखानेदार
कारखानेदार संजीव ने बताया कि फिरोजाबाद में इस बार दीपावली पर करीब 100 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। अभी तक विभिन्न कारखानों में करीब 70 से 80 करोड़ का कारोबार हो चुका है। यहां दीपावली के त्यौहार पर सबसे अधिक मांग रहती है। उद्यमी राजेश गुप्ता ने बताया कि फिरोजाबाद के कांच उत्पादों से लोग अपने घरों, दुकानों और शोरूमों को सजाते हैं। इसलिए डिमांड इस पर्व पर अधिक रहती है।
Published on:
26 Oct 2019 03:55 pm
