5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद के बीमार बच्चों में पाया गया डेंगू का स्ट्रेन—2, डॉक्टरों ने की पुष्टि

— डेंगू से पीड़ित बच्चों की बढ़ रही संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग कर रहा नए स्ट्रेन की जांच।

less than 1 minute read
Google source verification
Dengue

मेडिकल कॉलेज में भर्ती बीमार बच्चे

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। ब्रज क्षेत्र में फैले डेंगू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार जांच करा रहा है। डेंगू के नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए लगातार प्रयोग किए जा रहे हैं। इस बीमारी के बढ़ते मामलों को लेकर डॉक्टरों ने इसे डेंगू का नया स्ट्रेन—2 बताया है। इस बीमारी में बच्चों को मच्छरों से बचाने और उन्हें पौष्टिक भोजन देने की भी सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें—

डेंगू का कहर: बीमार बच्चों को देख निकले रहे आंसू, अस्पताल में नहीं मिल रही जगह

डेंगू पर चल रही है रिसर्च
मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक्स डॉ. एलके गुप्ता ने बताया कि डेंगू का डेन-2 स्ट्रेन बच्चों पर ज्यादा प्रभावी है। डेंगू का डेन-2 स्ट्रेन खतरनाक है और बच्चों के लिवर, फेफड़े और दिमाग को प्रभावित कर रहा है। हाल ही में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने डेंगू के डेन-दो स्ट्रेन की पुष्टि की है। बीमार बच्चों में बुखार के साथ उल्टी और लिवर में सूजन की दिक्कत भी मिली है। राहत की बात है कि इलाज के बाद यह ठीक हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू के चार सीरोटाइप होते हैं, जिसे डेन-1, डेन-2, डेन-3 और डेन-4 बोले जाते हैं। इसमें डेन-2 अन्य से ज्यादा खतरनाक है। इसमें मरीज के दिमाग में ब्लीडिंग होने लगती है। इससे मरीज की मौत हो जाती है। फिरोजाबाद और आगरा में आईसीएमआर ने इस स्ट्रेन की पुष्टि की है।

बरतें सावधानी
- मच्छर से हरहाल में बचें, घर में साफ-सफाई बरतें।
- पानी को ढककर रखें। कूलर की टंकी खाली कर दें।
- जलभराव होने पर उसमें मिट्टी का तेल छिड़क दें।
- बच्चों को नारियल पानी, छाछ, जूस खूब पिलाएं।