फिरोजाबाद। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री द्वारा मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक ने जिला अस्पताल में डायलेसिस यूनिट का शुभारंभ किया। इससे पहले जिला अस्पताल में ऐसी व्यवस्था का कोई इंतजाम नहीं था। मरीजों को आगरा की दौड़ लगानी पड़ती थी।