फिरोजाबाद। सरकारी स्कूलों को लेकर लोगों के मन में चल रहीं धारणा अब शायद बदल जाएगी, क्योंकि सरकार की नई पहल से सरकारी स्कूल में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान कराई जाएगी। इसके लिए डीएम नेहा शर्मा और एसएसपी ने नए भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यदि जिले भर के अधिकारी और स्थानीय लोग प्रयास करें, तो निजी स्कूलों में जाने की आवश्यकता ही नहीं होगी। सरकारी स्कूलों में ही बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान कराई जा सकती है।