फिरोजाबाद। भारत सरकार द्वारा वैसे तो पूरे देश को गांधी जयंती यानि दो अक्टूबर तक ओडीएफ करने की समय सीमा निर्धारित की गई है, लेकिन फिरोजाबाद जिला तय समय से पहले ओडीएफ होगा। इसके लिए जिले की डीएम नेहा शर्मा ने योजना तैयार की है। उन्होंने समीक्षा करते हुए जिले को 30 जून तक ओडीएफ करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें बीडीओ, एडीओ से लेकर डीसी और बीसी की जिम्मेदारियां तय की हैं। जिन्हें क्षेत्र में जाकर लाभार्थियों को मोटिवेट के जरिए शौचालय तैयार कराने में मदद करनी है। शासन स्तर से ओडीएफ के लिए जिले को अभी 25 करोड़ की धनराशि भी अवमुक्त की गई है।