
dm neha sharma
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जिले की डीएम नेहा शर्मा द्वारा जिले में कई योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। वहीं समाज सेवा और जनहित के कार्यो में भी उनके द्वारा रूचि ली जाती है। अब बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओ कार्य के लिए उन्हें दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।
इफैक्टिव कंम्युनिटी इंगेजमेंट श्रेणी में है शामिल
जनपद में शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं और कार्यक्रमों को डीएम नेहा शर्मा के नेतृत्व और निर्देशन में गति के साथ संचालित किया जा रहा है। लोगों को इनका लाभ भी मिल रहा है। इसे लेकर डीएम को 24 जनवरी को दिल्ली में सम्मान मिलने जा रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर इफैक्टिव कंम्युनिटी इंगेजमेंट श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन को चयनित किया है। भारत सरकार के महिला व विकास मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी अशोक यादव ने बताया कि इस उपलब्धि को डीएम को 24 जनवरी को नई दिल्ली स्थित प्रवासी भारतीय केंद्र में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
प्रवासी भारतीय केंद्र पर होगा कार्यक्रम
24 जनवरी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की चौथी वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम प्रवासी भारतीय केंद्र में आयोजित होगा। 24 जनवरी को नेशनल गर्ल चाइल्ड डे के रूप में मनाया जाता है। इस बार आयोजन की थीम इंपावरिंग गर्ल्स फॉर ए ब्राइटर टूमारो होगी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में विभिन्न श्रेणियों में विशेष प्रदर्शन वाले देश के 25 जनपदों को चयनित किया है। इसी के तहत फिरोजाबाद को भी चयनित किया गया है। डीएम को कार्यक्रम में सम्मानित करने को बुलाया है। इस संदर्भ में डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि यह मेरे ही नहीं बल्कि जिले के लिए भी गौरव की बात है।
Published on:
15 Jan 2019 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
