
samadhan diwas
फिरोजाबाद। शनिवार को थाने पर आयोजित होने वाले समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने नगर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया।
डीएम और एसएसपी एक साथ पहुंचे थाने
समाधान दिवस में पहुंची डीएम नेहा शर्मा और एसएसपी सचिन्द्र पटेल को फरियादियों ने समस्याएं सुनाईं। पूर्व सभासद रामतीर्थ चक ने कहा कि नई बस्ती में विगत 30 वर्षाे से श्रीमती इंदिरा गांधी जूनियर हाईस्कूल संचालित हो रहा है। उस विद्यालय के छात्र-छात्राओं को टूटे टीनशेड में बैठने को विवश होना पड़ रहा है।
गंदगी हटाने की मांग
सिटी सेंटर निवासी कौशल शर्मा ने सिटी सेंटर के सामने डलावघर बनाए जाने की शिकायत की। गढ़ी निर्भय निवासी एक महिला ने दबंगों द्वारा उसकी जमीन पर ईंट रखकर कब्जा करने की शिकायत की। ससुरालीजनों द्वारा परेशान किए जाने की भी शिकायत की गई। कुल आठ शिकायतें दर्ज की गईं, इनमें से दो का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। एसएसपी ने इंस्पेक्टर को शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ संजय वर्मा, एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश
डीएम और एसएसपी ने सुभाष चैराहा का भ्रमण कर अतिक्रमण मुक्त कराए जाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी विमलापति को दिए। डीएम ने कहा कि ओवरब्रिज के नीचे के ब्लाकों को कब्जा मुक्त कराकर लोगों को किराए पर उठाया जाए। जिससे नगर पालिका को राजस्व की प्राप्ति हो। उन्होंने अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाने के निर्देश दिए।
पचोखरा थाने का किया निरीक्षण
एसएसपी ने पचोखरा थाने का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर सफाई कराने के निर्देश दिए। खराब स्थिति में पड़े वाटर कूलर को ठीक कराने और लोगों को फालतू थाने में न बैठने की हिदायत दी।
यह भी पढ़ें—
Published on:
04 Aug 2018 08:16 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
