15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में एक बार फिर हुई इतने रुपए की बढ़ोत्तरी, महिलाएं बोलीं ‘महंगाई डायन खाय जात है’

— यूपी के आगरा और फिरोजाबाद में घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में मूल्य वृद्धि को लेकर महिलाओं ने जताई नाराजगी।

less than 1 minute read
Google source verification
LPG Cylinder

LPG Cylinder

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा/फिरोजाबाद। एक बार फिर घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में हुई मूल्य वृद्धि ने सभी को परेशान करके रख दिया है। अबकी बार सिलिंडर पर 25 रुपए की मूल्यवृद्धि की गई है। विगत आठ माह के अंदर घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में 165.50 रुपए का इजाफा हुआ है। गैस मूल्य वृद्धि को लेकर आगरा और फिरोजाबाद में महिलाओं में रोष व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें—

यमुना में डूबे बालक की तलाश में जुटी एटा की पीएसी बटालियन, 18 घंटे से है लापता

872.50 का हुआ सिलिंडर
यादव गैस सर्विस के वीर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक घरेलू गैस सिलिंडर 14.20 किलो का 847.50 रुपए का मिलता था लेकिन अब दाम बढ़ने के बाद 872.50 रुपए का हो गया है। इस वर्ष घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 707 रुपए थी जो विगत आठ महीनों में बढ़कर 872.50 रुपए हो गई है। नई दर मंगलवार से लागू हो गई। एक अगस्त को ही कॉमर्शियल सिलिंडर पर 72.50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी। अभी सब्सिडी कितनी खाते में पहुंचेगी यह तय नहीं है। अभी तक 12.29 रुपये सब्सिडी के उपभोक्ताओं को मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें—

Independence Day 2021: दो भाइयों ने फहराया था आगरा किले पर तिरंगा, क्वीन विक्टोरिया की प्रतिमा को पहनाई थी जूतों की माला


यह बोली महिलाएं
आगरा के आवास विकास कॉलोनी निवासी सरोज यादव का कहना है कि महंगाई डायन खाय जात है। लगातार गैस सिलिंडर के दामों में हो रही मूल्य वृद्धि से आम आदमी परेशान है। सरकार महंगाई को कम करने का कोई उपाय नहीं खोज पा रही है। फिरोजाबाद के सुहागनगर निवासी सरिता शर्मा का कहना है कि अब घर खर्च चलाना काफी मुश्किल हो गया है। गैस सिलिंडर के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है लेकिन अब सब्सिडी के नाम पर कुछ भी नहीं आ रहा है।