
घायलों का अस्पताल में उपचार करते चिकित्सक
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। रविवार दोपहर थाना सिरसागंज क्षेत्र में एक ईको कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अनियंत्रित होने पर कार पलट गई। हादसे में एक बालिका की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना से परिवार में मातम छा गया।
यह भी पढ़ें—
अनियंत्रित होकर पलट गई कार
इटावा के गांव रजमऊ निवासी टीकाराम ने अपनी बेटी ममता की शादी हाल ही में जलेसर के गांव गढ़ी में की थी। शादी के बाद रविवार को पहली बार परिवारीजन बेटी की विदा कराने जलेसर जा रहे थे। अभी वह थाना सिरसागंज क्षेत्र के धातरी गांव के समीप पहुंचे ही थे कि ईको कार अनियंत्रित होकर पलट गई। ईको कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।
यह भी पढ़ें—
मौके पर पहुंची पुलिस
जानकारी होते ही सिरसागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह घायलों को जिला सयुंक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया। वहीं, हादसे में नौ वर्षीय बालिका धनदेवी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ईको कार चला रहे चालक गौरव ने बताया कि अचानक गाड़ी का बैलेंस खराब हो गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में कुल 10 लोग सवार थे। इनमें एक बालिका की मौत हो गई।
Published on:
30 May 2021 06:19 pm
