4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव के 400 सीट जीतने वाले बयान पर बोले ऊर्जा मंत्री, ‘दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है’

— फिरोजाबाद के जसराना और टूंडला में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद।

2 min read
Google source verification
Energy Minister

कार्यक्रम में बोलते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। यूपी की राजनीति में जब आरोप और प्रत्यारोप लगना शुरू हो जाएं तो समझ जाना चाहिए कि चुनाव नजदीक हैं। कुछ ऐसा ही नजारा फिरोजाबाद के जसराना और टूंडला तहसील में आयोजित बीजेपी के कार्यक्रम में देखने को मिला। जहां प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद में कानूनगो का दिनदहाड़े अपहरण, बेटे को फोन कर की 10 लाख की डिमांड

देश की अस्मिता के साथ नहीं होने देंगे खिलवाड़
जसराना में उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं द्वारा तालिबान का समर्थन किया जा रहा है। इस पर कानून अपना काम कर रहा है। किसी को भी देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। प्रदेश सरकार गरीबों एवं असहायों को राशन, आवास एवं शौचालय, गैस मुफ्त में देने का कार्य कर रही है। सपा मुखिया का चार सौ सीटें जीतने का ख्याल दिल बहलाने के लिए अच्छा है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस कॉकटेल पार्टिया हैं।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद के आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, दो की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल


2022 में फिर चुनाव जीतेगी बीजेपी
जसराना के रानी अबंतीबाई कॉलेज में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी एक बार फिर जीत दर्ज करेगी। पूर्व की सरकारों के समय गुंडाराज हुआ करता था, उसे लोग अभी तक भूले नहीं हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मं‌त्र देते हुए सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहंचाने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें—

रक्षाबंधन 2021: विश्व निर्माण में इन पांच रक्षा सूत्रों का है विशेष महत्व, यहां पढ़िए रक्षा सूत्रों की विस्तृत जानकारी

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम की अध्यक्षता मानवेंद्र लोधी एवं संचालन आरडी सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में जसराना विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी, ब्लाक प्रमुख जसराना संध्या लोधी, एलडीबी अध्यक्ष नीलकमल यादव, त्रिलोकीनाथ शर्मा, जसवीर सिंह यादव, अमलेंद्र लोधी, एके शर्मा, सभासद रतनपाल सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Story Loader