
budget
फिरोजाबाद। मोदी सरकार का आम बजट एक फरवरी को आने वाला है। वित्त मंत्री अरूण जेटली के अस्वस्थ होने के बाद पियूष गोयल बजट को पेश करेंगे। इस बजट से देश के लाखों लोगों को उम्मीदें हैं। असंगठित और श्रमिकों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। व्यापारी वर्ग भी इस बजट को लेकर काफी उत्साहित है।
सरकार से हैं ये अपेक्षाएं
मोहम्मद यामीन कहते हैं कि हमें सरकार से काफी अपेक्षाएं हैं। निम्न वर्ग पर आयकर का जो बोझ बढ़ रहा है। उससे मुक्ति मिले। आवश्यक वस्तुओं को टैक्स फ्री किया जाए। जरूरत में वस्तुओं पर टैक्स कम किया जाए।
आम आदमी का रखा जाए ध्यान
व्यापारी अशोक शर्मा कहते हैं बजट आम आदमी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाए। सरकार के इस बजट से आम लोगों को राहत मिले। जरूरत की वस्तुओं में टैक्स दर कम की जानी चाहिए।
महिलाओं की जरूरतों को रखें ख्याल
ऊषा शर्मा कहती हैं कि सरकार को इस बजट में महिलाओं का ख्याल रखना होगा। हर साल बजट में सबसे अधिक उम्मीदें महिलाओं को होती हैं। घरेलू सामान समेत जरूरतमंद सामान को सस्ता किया जाना चाहिए।
जीएसटी से मिले राहत
प्रमोद कुमार कहते हैं कि सरकार के बजट में जीएसटी से राहत मिलनी चाहिए। जीएसटी के चलते उद्योग आगे नहीं बढ़ पा रहा है। व्यापारियों को राहत देने के लिए इस ओर ठोस कदम उठाने चाहिए। कपड़ा, जूता समेत अन्य जरूरतमंद वस्तुओं को टैक्स फ्री किया जाना चाहिए। किचन के सामान को सस्ता करने के लिए सरकार को कदम उठाना चाहिए। इस बजट से लोगों और गृहणियों को काफी उम्मीदें हैं। बेरोजगारी को ध्यान में रखकर बजट पेश किया जाए।
अमीर-गरीब के बीच की खाई दूर हो
मोनिका सिंह कहती हैं कि मनोरंजन कर में छूट दी जानी चाहिए। जिससे लोग मनोरंजन के साधनों के माध्यम से अपना समय व्यतीत कर सकें। संभव हो तो इसे टैक्स फ्री किया जाए। जीएसटी कम किया जाए। किराए में कमी होनी चाहिए। अमी और गरीब के बीच की खाई को दूर करने वाला हो। सर्वजन हित में बजट होना चाहिए।
Updated on:
31 Jan 2019 07:22 pm
Published on:
31 Jan 2019 06:41 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
