
सड़क पर सब्जी फेंकने के बाद सिर पकड़कर बैठा किसान
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। कुछ दिन पहले तक जहां सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे। वहीं, आज मंडी में दाम ठीक न मिलने पर किसानों ने मंडी में बेचने लाई गई सब्जियों को सड़कों पर फेंक दिया। किसानों का आरोप है कि आढ़तियों उनसे काफी कम दाम पर सब्जी खरीद रहे हैं जबकि बाजार में काफी महंगे दामों पर उसी सब्जी को बेचा जा रहा है।
यह भी पढ़ें—
एक रुपए किलो लौकी
प्रतिदिन मंडी समिति में सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण करने वाले किसान शनिवार को उत्तेजित हो उठे। आढ़तियों द्वारा सब्जियों को काफी कम कीमत पर खरीदे जाने के बाद सब्जी लेकर पहुंचे किसानों ने सब्जी बेचने से इंकार कर दिया और लाई गई सब्जियों को सड़कों पर फेंककर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने बताया कि आढ़तियों द्वारा किसानों से भिंडी, बैंगन, लौकी, तोरई, रमास 2 से 5 रुपए प्रति किलो खरीदे जा रहे हैं जबकि बाजार में उन्हें 30 से 50 रुपए किलो तक में बेचा जा रहा है। आढ़तिया जान बूझकर किसानों की सब्जी को कम रेट पर खरीद रहे हैं।
यह भी पढ़ें—
मंडी तक लाने ले जाने का भाड़ा है अधिक
किसानों ने बताया कि गांव से मंडी तक सब्जी लाने का भाड़ा तक नहीं निकल पा रहा है। बाजार में सब्जी कम कीमत पर बिक रही होती तो समझ में आता है लेकिन बाजार में सब्जी की कीमतें काफी अधिक हैं जबकि किसानों से काफी कम कीमतों पर सब्जी खरीदी जा रही है। किसानों ने उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप कर सब्जी के सही दाम दिलवाए जाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें—
इस रेट मिल रही बाजार में सब्जी
किसानों ने बताया कि मंडी समिति में किसानों से एक से लेकर पांच रुपए प्रति किलो में अधिकतर सब्जियों को खरीदा जा रहा है जबकि बाजार में उन्हीं सब्जियों को 20 से 50 रुपए प्रतिकिलो में बेचा जा रहा है। किसानों को लागत लगाने के बाद भी नुकसान हो रहा है जबकि बाजार में सब्जी बेचने वाले कई गुना मुनाफा कमा रहे हैं।
Published on:
21 Aug 2021 12:17 pm

बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
