
UP Firozabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस से अपने पति की शिकायत की है। उसने बताया कि उसके पति ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला ने बताया की घटना बुधवार यानी 30 अप्रैल 2025 के रात की है। उसकी आठ साल की बच्ची साथ छत पर सो रही थी। वहीं उसका पिता भी खाट पर सोया हुआ था। पिता ने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ रात भर घिनौना काम किया। बच्ची ने शोर करने की कोशिश की तो उसे डराया-धमकाया जिसकी वजह से बच्ची चुप रही।
सुबह बच्ची की तबियत बिगड़ने लगी। बच्ची की मां उसे अस्पताल लेकर गई। बच्ची की मां ने जब उससे पुछा कि आखिर उसे हुआ क्या है ? इसपर बच्ची ने पूरी बात बताई। रात की घटना को जानकर महिला हैरान रह गई और अपने पति पर आग बबूला हो गई। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
घटना की सूचना मिलते ही मक्खनपुर थाना प्रभारी निल कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना को समझा और महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित विषय:
Published on:
01 May 2025 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
