मध्य प्रदेश के सिमरिया नरवर गांव के रहने वाले 22 वर्षीय सचिन, घाटीगांव बनवारी के रहने वाले 21 वर्षीय भूपेंद्र और डबरा आरुषि गांव के प्रमोद रावत रात 12:45 बजे बाइक से मथुरा से इटावा के जसवंत नगर जा रहे थे। इस दौरान गांव घुनपई के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें तीनों लोगों की मृत्यु हो गई।