1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीएम के तेवर देख सर्दी में अधिकारियों के छूटे पसीने, तीन एसडीएम समेत कई अफसरों पर की कार्रवाई

डीएम नेहा शर्मा ने जन समस्याओं का समय से निस्तारण न करने पर तीन एसडीएम समेत कई अफसरों का वेतन रोका।

2 min read
Google source verification
DM neha sharma

DM neha sharma

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद डीएम नेहा शर्मा काफी सख्त अंदाज में हैं । उनके सराहनीय कार्य आजकल फिरोजाबाद जिले की जनता की जुबान पर हैं। कभी जनहित के कार्यों में बढ़ चढ़कर लेने के कारण तो कभी कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करके डीएम नेहा शर्मा सुर्खियों में रहती हैं । हाल ही डीएम ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन एसडीएम, तीन तहसीलदार और खंड शिक्षा अधिकारी समेत कुछ अधिकारियों का वेतन रोकने की संस्तुति कर दी है । डीएम के निर्देश से अधिकारियों को सर्दियों में भी पसीना आ गया है ।

शिकायतों का निस्तारण न होने पर गिरी गाज
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जन शिकायतों का समय से निस्तारण न करने पर उपजिलाधिकारी जसराना, टूंडला , सिरसागंज, तहसीलदार फिरोजाबाद, जसराना, शिकोहाबाद, खंड विकास अधिकारी टूंडला, एटा , जसराना, लीड बैंक मैनेजर, अधीक्षण अभियंता विद्युत, अपर पुलिस अधीक्षक, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता, थानाध्यक्ष सिरसागंज, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, अधिशासी अभियंता विद्युत, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, संपत्ति प्रबंध अधिकारी, पीओ डूडा, बीएसए, डीआईओएस, जिला उद्यान अधिकारी, औषधि निरीक्षक, अधिशासी अभियंता जल निगम, निर्माण खंड, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका टूंडला, प्रभागीय वन अधिकारी, जल निगम निर्माण खंड, जिला कृषि अधिकारी, अधिशाषी अभियंता विद्युत् जसराना तथा सहायक महानिरीक्षक निबंधन का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोके जाने के निर्देश दिए है ।

शिकायतों का निस्तारण है सरकार की प्राथमिकता
उन्होंने बताया कि जनता कि शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना शासन कि प्राथमिकता है । इसमें लापरवाही करने वाले अधिकारियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा । उन्होंने कहा कि स्थिति में सुधार न होने पर सम्बंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी प्रस्तावित कि जायेगी । आगे भी जो अधिकारी कार्य में शिथिलता बरतेंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।

Must Read - चंदन गुप्ता को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए सर्व समाज आया आगे

Story Loader